आप सभी को पंच दिवसीय दीपोतस्व की अनंत हार्दिक शुभकामनायें-
1 धनतेरस= समुद्र मंथन से आयुर्वेद अमृत कलश लिये प्रकट हुये चौदहवें रत्न भगवान् धनवंतरी आपको, आपके पूरे परिवार को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व उत्कृष्ट रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करें-
2 रूप चतुर्दशी= आप को व आपके परिवार को अप्रतिम सौंदर्य व रूप यौवन प्रदान करें -
3 दीपावली= देवी लक्ष्मी आप पर इतनी प्रसन्न हो कि आप के घर को धन धान्य से परिपूर्ण कर आप के पास ही स्थाई वास करे-
4 गोवर्धन= आप के सम्पूर्ण खेत-खलिहान, यानी आय के स्त्रोत इतने फलें-फूलें कि आपकी अनन्त पीढ़ियों तक किसी भी वस्तु का अभाव न हो"
5 भैया दूज=भाई बहन में अटूट प्रेम दे,बहन कभी अपने आप को असहज महसूस न करे और बहन द्वारा भाई के माथे पर लगाया गया तिलक स्वर्णिम पुष्प की तरह हमेशा महकता रहे-
यह पांच दिवसीय दीपोत्सव आप सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य,सुख-समृद्धि, आत्मसंतोष, शांति, स्फूर्ति,सौभाग्य और ऊर्जा दायक हो सभी का कल्याण हो ऐसी अनंत मंगलकामना-
🪔🪔
CONFLICT_ NO-1